रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

1 नवंबर तक चलेगा अभियान, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अभियान की शुरुआत कुलपति सचिवालय एवं प्रशासनिक प्रांगण में हुई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल ने शिक्षकों

और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

उन्होंने आह्वान किया कि सत्यनिष्ठा को केवल शपथ तक सीमित न रखकर अपने आचरण का हिस्सा बनाया जाए।

नैतिक आचरण से बढ़ती है संस्थान की विश्वसनीयता

प्रो. एम.एम. सेमवाल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह विश्वविद्यालय में ईमानदारी,

नैतिक मूल्यों और पारदर्शी कार्य-संस्कृति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है।

किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान की गरिमा और विश्वसनीयता उसके कार्मिकों के नैतिक आचरण एवं जवाबदेही पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक शासकीय कार्यों में

पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता अपनानी होगी।

इन मूल्यों को कार्यशैली का हिस्सा बनाने से संस्थान में स्वस्थ और शुचितापूर्ण वातावरण विकसित किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं,

उप सतर्कता अधिकारी प्रो. महेंद्र बाबू और मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा कुलपति प्रो. वाई.पी. रेवानी, कुलसचिव प्रो. ए.के. मोहंती, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/rahul-gandhi-convoy-accident-sultanpur-court-verdict/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=WCWrmZBhL5lIwmiA
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *