रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राहुल गांधी के कफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

सुल्तानपुर जा रहे राहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुरक्षित बताए गए

उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार को आपस में टकरा गईं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ।

यहां राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।

हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों के घायल होने की सूचना है।

राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर जा रहे थे।

यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में फैसला सुनाया जाना है।

अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि मामला अगस्त 2018 में दर्ज कराया गया था।

शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, जो उस समय सुल्तानपुर के सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे,

ने आरोप लगाया था कि मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिकायत पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था।

इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी।

लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने 13 अक्टूबर

को मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

https://regionalreporter.in/urmila-sanawar-fir-dushyant-gautam-remarks-dehradun/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=WCWrmZBhL5lIwmiA
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *