5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर, 3 किलोमीटर स्टीपल चेज में हासिल किया कांस्य पदक
उत्तराखंड की एथलीट रोशनी कालूड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है।
चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में रोशनी ने दो पदक अपने नाम किए।
उन्होंने अंडर-20 बालिका वर्ग की 5 हजार मीटर दौड़ में रजत और 3 किलोमीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक जीता।
रोशनी की इस उपलब्धि से रुद्रप्रयाग जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
अगस्त्यमुनि छात्रावास से मिला प्रशिक्षण
रोशनी कालूड़ा पूर्व में खेल विभाग के एथलेटिक्स बालिका छात्रावास, अगस्त्यमुनि में प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने रोशनी की उपलब्धि को सराहनीय बताया।

खेल विभाग, अगस्त्यमुनि और उत्तराखंड खेल फेडरेशन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
चौहान ने उम्मीद जताई कि रोशनी की सफलता जिले की अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
पर्वतीय प्रतिभाओं के लिए बनीं प्रेरणा
राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतकर रोशनी ने उत्तराखंड की एथलेटिक्स प्रतिभा को पहचान दिलाई है।
उनकी उपलब्धि से यह भी सामने आया है कि उचित प्रशिक्षण, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के
प्रति समर्पण से पर्वतीय क्षेत्रों की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकती हैं।

















Leave a Reply