त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कुछ दुकानों पर मिठाइयों की निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित नहीं मिली।
विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
मिठाइयों पर तारीख लिखना जरूरी
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाइयों पर निर्माण तिथि
और उपयोग की अवधि अंकित होने की जांच की गई।
अधिकांश मिठाई विक्रेता निर्धारित नियमों का पालन करते मिले, जबकि कुछ दुकानों पर कमी पाई गई।
विभाग ने संबंधित दुकानदारों को मिठाइयों पर दोनों जानकारियां स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।

खाद्य कारोबारियों को किया जागरूक
निरीक्षण के साथ खाद्य व्यापारियों के लिए जागरूकता गोष्ठी भी आयोजित की गई।
इसमें व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण और उचित तापमान पर रखरखाव की जानकारी दी गई।
पीसी जोशी ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।
गोष्ठी में पान मसाला और गुटखा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल से छवि अग्रवाल, अमित पाल, बलबीर कंडारी, राकेश आहूजा, हर्ष अग्रवाल,
रविन्द्र चौहान और पुनीत मित्तल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
















Leave a Reply