एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल कराया मुक्त
सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू)
और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है।
सूचना पर होटल में की छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया।
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़ित महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की बात सामने आई है।
पुलिस उनके बयान दर्ज करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें किन परिस्थितियों में इस गतिविधि में शामिल किया गया था।
एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जांच में होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
















Leave a Reply