रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यहां डंपर की चपेट में आने से हुई युवती की मौत

बुवाखाल से पौड़ी की तरफ जा रही थी बाईक
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

शुक्रवार 28 जून, बुवाखाल को पौड़ी की तरफ जा रही बाइक पर सवार युवती बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आकर युवती घायल हो गई।

विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 28 जून, यानि कि आज सुबह पौड़ी में ETC के नजदीक बुवाखाल से आ रही बाइक पौड़ी की तरफ जा रही थी, उसमें पीछे बैठी युवती अनियंत्रित होकर अचानक से सड़क पर गिर गई, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आने से युवती घायल हो गई।

आनन-फानन में पुलिस ने घायल युवती को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा। जहां डाॅक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना से संबंधित डंपर वाहन और चालक और बाइक को कब्जे में ले लिया।

https://regionalreporter.in/information-commission-is-showing-the-mirror/

मृतका की शिनाख्त
पार्वती (20 वर्ष), पुत्री यशवन्त सिंह रावत, निवासी मरगांव परसुण्डाखाल, पौड़ी गढ़वाल

https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=SuXimURswdUwF5at
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *