रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यहां गुलदार ने नौ साल की बच्ची को बनाया शिकार

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित हिंदाव पट्टी के भौन गांव में दिन-दहाड़े गुलदार ने 9 वर्षीय बालिका पूनम पुत्री रुकम सिंह घणाता को निवाला बना दिया। जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा पढ़ने वाली पूनम दोपहर स्कूल से घर लौटी, भोजन करने के बाद वह आंगन में आई तो झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया तथा उसे झाड़ियों में ले गया।

पूनम की माँ सावन के व्रत के लिए मंदिर में जल चढ़ाने गई थी, जब लौटकर आई तो पूनम को घर न पाकर खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही पता नहीं लग पाया।

देर शाम बच्ची का शव घर के पास करीब 50 मी की दूरी पर मिला। जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह और ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता भी मौके पर पहुंचे जहां पर स्थानीय जनता ने विधायक शाह से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग करने की मांग की है।

वहीं विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के आदेश हो चुके हैं जबकि बहुत जल्द शूटर दल पहुंच जाएगा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

https://regionalreporter.in/bhagwati-mananamai-lokjaat-yatra/
https://youtu.be/e3cZ8ynvoV0?si=YfgNzUilkykfyTgL
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *