रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग सड़क हादसा: बिसलेरी बोतल से लदा ट्रक नदी में जा गिरा, पत्नी समेत ड्राइवर लापता

देवप्रयाग में आज सुबह पानी की बोतलों से लदा हुआ ट्रक सड़क से पांच सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के खाई में गिरने से ट्रक का आगे का केबिन नदी में जा समा गया जिससे ट्रक बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है।

विस्तार

देवप्रयाग से 3 किमी दूर सैनिक होटल के पास पुलिस को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल में एसओ महिपाल सिंह फोर्स के राहत बचाव हेतु दुर्घटनास्थल पहुंचे। वहां सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे पैराफिट टूटे हुए थे।

नदी की नीचे जाकर तलाश की गयी तो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गंगा नदी की तरफ एक ट्रक आयशर जिसका नंबर UK08CB-3646 है वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ट्रक का आगे के केबिन का हिस्सा नदी में चला गया था।

ट्रक में डाइवर ओर उसकी पत्नी सवार थे। दोनों लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता दंपति की खोजबीन में जुटे हुए हैं। अभी तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पत्नी की अगस्त्यमुनि में दुकान भी थी।

पत्नी समेत ड्राइवर लापता

पुलिस के मुताबिक, वाहन वाहन स्वामी टिंकू द्वारा बताया कि उक्त आयशर ट्रक को ड्राइवर अजय निवासी नजीबाबाद उम्र 38 वर्ष चला रहे थे। चालक बिसलेरी पानी की बोतल लेकर बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी राजेश्वरी भी थी जो अब दुर्घटना के बाद लापता चल रही है।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि आज सुबह ट्रक के नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें वाहन चालक ओर उसकी पत्नी सवार थे। दोनों दुर्घटना के बाद से लापता चल रहे हैं। दोनों की खोजबीन में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

https://regionalreporter.in/tandava-rally-will-be-held-for-domicile-and-land-law/
https://youtu.be/_gUGR30Res0?si=lwz0-qezNQ0vAUl2

Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *