रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अलकनंदा वैली रोटरी क्लब अधिष्ठापन समारोह में समाजसेवा का संकल्प

पूर्व अध्यक्ष बिजलवाण ने गिनाईं 32 जनहित परियोजनाएं

गवर्नर डॉ. रीता कालरा ने जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य चुनौतियों पर जताई चिंता, प्रो. एस.पी. काला ने बताया ‘Learn, Earn, Return’ का संदेश

अलकनंदा वैली रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में रोटरी 3080 की गवर्नर डॉ. रीता कालरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

वहीं, अलकनंदा वैली के पूर्व अध्यक्ष बिजलवाण ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए 32 जनहित परियोजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन एवं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के संस्थापक प्रो. एस.पी. काला ने अपनी पुस्तक ‘Learn, Earn, Return’ के मूल संदेश को भी साझा किया।

एक वर्ष में पूरे किए 32 जनहित प्रोजेक्ट

पूर्व अध्यक्ष बिजलवाण ने बताया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खेल, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 32 जनहित प्रोजेक्ट पूरे किए गए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान चलाए गए।

इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण भी कराया गया।

उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया।

बिजलवाण ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाना रहा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, रोटरी निभा रहा अहम दायित्व

मुख्य अतिथि गवर्नर 3080 डॉ. रीता कालरा ने कहा कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य संकट

और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है।

ऐसे समय में रोटरी स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन रोटरी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

पिछले 40 वर्षों में रोटरी के प्रयासों से दुनिया में पोलियो के मामलों में 99.9 प्रतिशत की कमी आई है और अब केवल दो देशों में ही इसके मामले शेष हैं।

डॉ. कालरा ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

‘Learn, Earn, Return’ ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य

वरिष्ठ रोटेरियन एवं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के संस्थापक प्रो. एस.पी. काला ने

अपनी पुस्तक ‘Learn, Earn, Return’ पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं,

बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।

उन्होंने कहा कि जीवनभर सीखना (Learn), ईमानदारी से आजीविका कमाना (Earn) और अपनी कमाई, ज्ञान

तथा अनुभव का एक हिस्सा समाज को लौटाना (Return) ही वास्तविक शिक्षा का सार है।

उनका मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज और आने वाली पीढ़ियों के कल्याण के लिए योगदान देना चाहिए।

समाजसेवा के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

सभी ने समाज के प्रत्येक वर्ग से सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।

https://regionalreporter.in/hnbgu-nasha-mukt-bharat-abhiyan-pm-modi-live-address-seminar/
https://youtu.be/7f5lUgfxV2Q?si=arkxPFehuX5IQgtd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *