रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का सोने का मुकुट चोरी

करीब 5 लाख रुपये के मणि जड़ित मुकुट समेत नकदी और बैग बरामद

बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने के मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मुकुट, 4,500 रुपये नकद

और वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद किया है।

धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने कुछ ही दिनों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आश्रम से चोरी हुआ था भगवान नारायण का मुकुट

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम, ब्रह्मकपाल के ब्रह्मचारी भगवत दास ने थाना बद्रीनाथ में तहरीर दी थी।

तहरीर में बताया गया कि आश्रम में ठहरे साधु राघवराम पाठक उर्फ राघवदास ने 24 जुलाई की रात

भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर थाना बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार पूछताछ एवं छानबीन की।

हनुमानचट्टी रोड के पास आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को 29 जुलाई को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास घेराबंदी की।

इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे राघवराम पाठक उर्फ राघवदास, निवासी श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मुकुट समेत नकदी और बैग बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भगवान नारायण का चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट,

चोरी की गई नकदी में से 4,500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया काला बैग बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का मुकुट और आश्रम में ठहरे

एक व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=3NC6qEJ_pCKQdeeJ
https://regionalreporter.in/mohammad-irfan-cjp-protest-jantar-mantar-viral-video-rahul-gandhi/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *