रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बदरीनाथ धाम में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस की लगातार सख्ती, मंदिर परिसर में अशोभनीय हरकत करने वालों पर भी कार्रवाई

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बदरीनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वहीं मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक स्थान पर असभ्य एवं अशोभनीय हरकत करने वाले

पंजाब निवासी तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली बदरीनाथ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग के दौरान भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी की गई।

इस दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह (75 वर्ष), निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना बदरीनाथ को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बदरीनाथ में मुकदमा संख्या 10/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।

बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मंदिर परिसर में अशोभनीय हरकत करने वाले तीन युवक भी पकड़े गए

इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करते हुए पाया।

श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की गरिमा को देखते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को तत्काल कोतवाली लाकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बदरीनाथ धाम की मर्यादा भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के

खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पहले भी बरामद हो चुका है मांस और शराब

बदरीनाथ पुलिस इससे पहले भी चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से अलग-अलग पैकेटों में

रखा गया करीब 12 किलो चिकन और मछली का मांस तथा शराब की बोतलें बरामद कर चुकी है।

पुलिस लगातार धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित सामग्री ले जाने वालों पर निगरानी बनाए हुए है।

धाम क्षेत्र में मांस और शराब पूरी तरह प्रतिबंधित

बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार धाम

क्षेत्र में मांस एवं मदिरा का सेवन और परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है।

ऐसे में प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे धाम की धार्मिक मर्यादा का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री धाम क्षेत्र में न लाएं।

https://regionalreporter.in/commonwealth-games-2026-india-medal-tally-fourth-boxing-history/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=IqDzvuPl7FL7h6Yn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *