रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो
मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड वाले बैंड के पास झड़ीपानी के करीब एंडेवर कार (UK07BD8600) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।
करीब 60 मीटर ऊंचाई से नीचे पलटी कार में 2 छात्राओं समेत 6 लोग सवार थे। शनिवार सुबह 5:15 बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी थाने से पुलिस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि गाड़ी में 6 लोग थे। कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां घायल पड़ी थीं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी छात्रा का उपचार चल रहा है।
इनमें 2 युवक व 2 युवतियां मसूरी रोड स्थित आईएमएस यूनिवर्सटी और 1 युवक डीआईटी यूनिवर्सटी का छात्र है।

घायल व मृतकों का ब्यौरा–
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अमन सिंह राणा (22) पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी शंकरपुर-सहसपुर, दिंग्याश प्रताप भाटी (23) देवेंद्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट ज्वालापुर हरिद्वार, तनुजा रावत (22) पुत्री सोहन सिंह निवासी दुर्गा कालोनी, रूड़की, हरिद्वार, आशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) व हृदयांश चंद्र (24) पुत्र हरिश चंद्र निवासी एटीपी कॉलोनी, अनपरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। जबकि, नयनश्री (24) पुत्री संजय कुमार निवासी न्यू विकास एनक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ घायल है।
















ऊखीमठ के दैड़ा गांव में अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही - रीजनल रिपोर्टर
[…] उन्होंने अवगत कराया है कि मौका स्थल पर उत्खनित क्षेत्र की पैमाइस की गई जिसकी लंबाई 24 मीटर, चैड़ाई 8 मीटर, (औसत) तथा ऊंचाई 3.5 मीटर (औसत) मापी गई। इस प्रकार कुल 672 घनमीटर अर्थात 1075.20 टन उप खनिज जो लगभग 50-50 प्रतिशत का उत्खन्न हुआ है। https://www.facebook.com/share/r/UsiLniJz47nuqixh/?mibextid=ZbWKwL उपखनिज पत्थर की मात्रा 121.44 टन जिसमें से मौके पर उपखनिज पत्थर का एक चट्टा लंबाई 9 मीटर, चैड़ाई 3 मीटर तथा ऊंचाई 1.70 इस प्रकार कुल 45.90 घनमीटर अर्थात 73.44 टन तथा स्थल पर बिखरी अवस्था में लगभग 5 ट्रक प्रत्येक 6 घनमीटर कुल लगभग 30 घनमीटर अर्थात 48 टन इस प्रकार स्थल पर कुल उपखनिज पत्थर की मात्रा 121.44 टन पाई गई तथा शेष उप खनिज पत्थर मिट्टी का उपरोक्त केवलानंद द्वारा अन्यत्र परिवहन कर दिया गया है। अवैध खनन का कार्य कर रहे व्यक्ति पर धनराशि अधिरोपित उन्होंने अवगत कराया है कि खनिज नियमावली के तहत मौके स्थल पर बिना अनुमति के जेसीबी मशीन द्वारा खनन करते पाए जाने जिसे मौके पर पटवारी के सुपुर्द कर दिया गया है उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के अंतर्गत 2 लाख का अर्थदंड अधिरोपित होता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन का कार्य कर रही जेसीबी मशीन केदारनाथ सभा के तीर्थ पुरोहित की बतायी गयी। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पर उत्खनित उपखनिज की मात्रा पर देय 1 लाख 48 हजार 915 तथा जेसीबी मशीन पर 2 लाख इस प्रकार कुल 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित होती है जिसे संबंधित से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई है। https://regionalreporter.in/car-fell-into-the-ditch-on-mussoorie-jharipani-road/ […]