रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

CJP Protest: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट

ऋषभ बिष्ट

अभिजीत दिपके ने समर्थकों से कहा- ‘किताब और तिरंगा लाना न भूलें’

कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को दिल्ली पहुंच गए।

दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समर्थकों से जंतर-मंतर पर जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से अपने साथ एक किताब और तिरंगा लाने की अपील करते हुए कहा कि आंदोलन को प्रेम और शांति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था नीरज ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले समर्थकों से बड़ी अपील करते हुए कहा है कि वे अपने साथ एक किताब और तिरंगा जरूर लेकर आएं।

पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस

ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है।

इसके बाद समर्थकों से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया गया।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी।

नई दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी अनुमति पत्र में 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की इजाजत दी गई है।

यह अनुमति सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और शर्तों के तहत दी गई है।

अमेरिका से लौटते ही समर्थकों को दिया संदेश

अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समर्थकों के नाम संदेश जारी किया।

उन्होंने लिखा,

“मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने का इंतजार है। अपने साथ एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें। पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करने के लिए उन्हें फूल भी भेंट करें। हमें इस आंदोलन को प्रेम और शांति के साथ आगे बढ़ाना है।”

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

एयरपोर्ट पर भी अभिजीत दिपके की गतिविधियों पर नजर रखी गई और फ्लाइट लैंड होने के कुछ समय बाद उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी गई।

क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के अनुसार यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है।

उनका आरोप है कि NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

इसके अलावा CBSE कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़े

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर CJP समर्थक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं।

https://regionalreporter.in/badrinath-highway-bus-accident-pipalkoti-woman-death-char-dham-yatra/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=nTqsC3jqPFOSO4Nr
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *