शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के रक्षा, स्त्रातेजिक
एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम सभा डांगचौरा में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
कारगिल विजय दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने बताया कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है।
वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत कठिन परिस्थितियों में दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराया था।
लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में अनेक वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनकी स्मृति में यह दिवस समर्पित है।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों ने पौधारोपण करने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सभी प्रतिभागियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए प्रकृति संरक्षण और स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
शिक्षक और शोधार्थी रहे उपस्थित
इस अवसर पर रक्षा, स्त्रातेजिक एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग के सभी शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे
और कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

















Leave a Reply