रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जर्मनी के क्रिसमस बाजार में कार भीड़ को रोंदती निकली

हमले में 2 की मौत, कम से कम 68 घायल 

जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में क्रिसमस बाज़ार में एक कार के भीड़ में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा और एक व्यस्क व्यक्ति शामिल हैं और कम से कम 68 लोग घायल हो गए। 

विस्तार

जानकारी के अनुसार, क्रिसमस बाजार में एक कार ने लोगों को रौंद दिया। इसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 68 लोग घायल हो गए। इनमें से 15 को गंभीर चोटें आईं, जबकि 37 अन्य मामूली रूप से घायल हुए और 16 को हल्की चोटें आईं। 

सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य की गृह मंत्री तमारा ज़ीशैंग ने संवाददाताओं को बताया कि, संदिग्ध व्यक्ति सऊदी अरब का नागरिक है, जो 2006 में जर्मनी पहुंचा था और डॉक्टर के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि वह मैगडेबर्ग से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में बर्नबर्ग में चिकित्सकीय सेवाएं देता है। सैक्सोनी-एनहाल्ट के गवर्नर रीनर हसेलॉफ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है।”  

रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध तालेब ए. मनोचिकित्सा और साइकोथैरेपी का काउंसलर है और उसे 2016 में जर्मनी में शरणार्थी के रूप में मान्यता दी गई थी।

बताया गया कि उसने हमले के एक दिन पहले ही कार किराए पर ली थी। शुरुआती जांच के मुताबिक़, वो अकेले ही काम कर रहा था यानी उसके साथ किसी और के शामिल होने की ख़बर नहीं है।

पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार

सरकार की तरफ से बताया गया है कि, हमले में शामिल कार के संदिग्ध ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कार ड्राइवर पेशे से डॉक्टर है और सऊदी अरब का मूल निवासी है।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि आगे किसी खतरे का कोई संकेत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, जान-माल की क्षति और क्रिसमस बाजार के उत्सवी माहौल में फैली अराजकता से स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई है।

https://regionalreporter.in/the-country-is-facing-a-shortage-of-doctors/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=_CiSwo2mqoP7fErB
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *