रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ए.आर. रहमान के संगीत में गूंजेगी पिथौरागढ़ के मयंक कापड़ी की आवाज़

कन्नड़ वर्ज़न के गीत ‘Suri’s Lament’ को दी आवाज़, जिले का बढ़ाया मान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी मयंक कापड़ी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विश्वविख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के संगीत से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ के कन्नड़ वर्ज़न में मयंक ने अपनी आवाज़ दी है।

उन्होंने फिल्म के गीत ‘Suri’s Lament’ को गाया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

राम चरण स्टारर फिल्म में मिला बड़ा मौका

फिल्म ‘पेद्दी’ में अभिनेता राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिवराजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू,

दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बूची बाबू सना ने किया है।

तेलुगु में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हुई है। मयंक कापड़ी ने इसके कन्नड़ वर्ज़न के लिए अपनी आवाज़ दी है।

पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का रहे हिस्सा

मयंक कापड़ी इससे पहले भी ए.आर. रहमान के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।

उन्होंने विश्वप्रसिद्ध ‘Avengers’ से जुड़े म्यूज़िकल प्रोजेक्ट में भी अपनी आवाज़ दी थी।

इसके अलावा भारत की चर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में उन्होंने पांच भाषाओं में दो गीत गाए

और संगीतकार संतोष नारायणन के साथ फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर में भी अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई में रहकर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय

वर्तमान में चेन्नई में रह रहे मयंक कापड़ी बतौर कंपोज़र, म्यूज़िक प्रोड्यूसर, सिंगर और परफॉर्मर लगातार सक्रिय हैं।

वे दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों के लिए भी संगीत तैयार कर चुके हैं।

फिलहाल वे कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

संगीत शिक्षा से भी जुड़े हैं मयंक

फिल्मी करियर के साथ-साथ मयंक संगीत शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं।

अपने साथियों के साथ मिलकर वे ‘ऑडियो स्कल्प्टर्स एकेडमी’ का संचालन करते हैं,

जहां नए कलाकारों को म्यूज़िक मेकिंग, कंपोज़िशन और म्यूज़िक प्रोडक्शन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

मयंक का कहना है कि वे भविष्य में अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ के लिए भी संगीत के माध्यम से विशेष योगदान देना चाहते हैं।

परिवार ने जताया गर्व

मयंक कापड़ी की इस उपलब्धि पर उनके पिता जगदीश चंद्र कापड़ी, हाल ही में प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुईं माता इंद्रा कापड़ी और जिला चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यरत उनकी बहन डॉ. वर्षा कापड़ी ने खुशी जताई है।

मयंक की सफलता से पूरे पिथौरागढ़ और उत्तराखंड में गर्व का माहौल है।

https://regionalreporter.in/mallikarjun-kharge-haldwani-rally-8-august-uttarakhand-congress/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=LU3mZcKJbyK9v4ma
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *