रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज सुनवाई

राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई चार्जशीट, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

इस मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बलिगा आज चार्जशीट पर सुनवाई करेंगी।

इन 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

CBI ने जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

  • यश यादव
  • मांगीलाल बिवाल
  • दिनेश बिवाल
  • विकास बिवाल
  • शुभम खैरनार
  • धनंजय लोखंडे
  • प्रहलाद कुलकर्णी
  • तेजस हर्षद कुमार
  • डॉ. मनोज शिरुरे
  • शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर
  • मनीषा वाघमारे
  • मनीषा मंधारे
  • मनीषा संजय हवलदार

CBI के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2)

के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) एवं 13(1)(A)

और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

पहले दिन टल गई थी सुनवाई

फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन उस दिन सुनवाई टल गई थी।

इसके बाद अब अदालत आज CBI की ओर से दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई करेगी।

हाईकोर्ट के आदेश पर गठित हुई फास्ट ट्रैक कोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय के निर्देश पर इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था।

जज अनु ग्रोवर बलिगा को इस अदालत का दायित्व सौंपा गया है।

यह कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगी।

क्या है पूरा मामला

3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच CBI को सौंपी थी।

अब जांच के बाद CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जारी है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-bugyal-night-stay-ban-lifted-supreme-court-rupkund-vedni-bugyal/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=WqTdu95ttcOHQFkJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *