रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कीर्तिनगर के जाखी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक; चालक की मौत

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

कीर्तिनगर के जाखी रोड पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य में लगा डामर से भरा ट्रक

अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस, चौकी दुगड्डा पुलिस टीम और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)

मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

25 से 30 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जाखी रोड पर एक ट्रक करीब 25 से 30

फीट गहरी खाई में गिर गया है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।

ग्रामीणों की मदद से निकाला गया चालक

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक

उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

चमोली निवासी था मृतक चालक

मृतक चालक की पहचान चमोली जिले के ग्राम हॉट निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ट्रक श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहा था।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ग्राम चौकी के आगे शोड, पाली तोक के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर

गया, जिससे चालक ट्रक के नीचे दब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू

कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

https://regionalreporter.in/banks-could-remain-closed-for-six-consecutive-days-starting-may-23/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=W7RUNXkpud_PmwfS
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *