रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर : प्रो. सीएम एस रावत ने प्राचार्य पद से दिया इस्तीफा

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में चिकित्सा शिक्षा सचिव को पत्र देकर तत्काल कार्य मुक्त करने का निवेदन किया गया है।

गौरतलब है कि, प्रो. रावत मई 2016 से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ ही कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

न्होने कहा कि प्राचार्य के पदेन दायित्व का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से किया। जिससे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज आज देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है।

पत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते प्राचार्य पद के दायित्वों के निर्वहन में स्वयं की असमर्थता प्रकट की है। उन्होंने तत्काल प्राचार्य के अतिरिक्त दायित्वों से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

https://regionalreporter.in/gold-worth-rs-7-8-crore-seized-at-indira-gandhi-international-airport/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=3peBeq0dFOu4cW0o
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *