रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल का 100% रिजल्ट

अलास्का गौतम 95.8% के साथ टॉपर, कई छात्रों ने 90%+ अंक किए हासिल

शत-प्रतिशत परिणाम से विद्यालय में खुशी की लहर

श्रीनगर गढ़वाल के बेलकंडी स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा।

सभी विद्यार्थियों के सफल होने से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विद्यालय की छात्रा अलास्का गौतम ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

पार्थ तिवारी 95.6% के साथ दूसरे और श्रेयांशी श्री 95% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।

इन छात्रों ने अपनी मेहनत से स्कूल का नाम रोशन किया।

अनाहिता (94.4%), आंचल (93.4%), डिंपल गुसाईं (92.8%), अनोखी भट्ट (91.8%) और तनुज उमरियाल (91.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

निर्विकार कात्यायन (88.6%) और मनसदीप सिंह गुर्जराल (87.4%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

मेहनत, मार्गदर्शन और सहयोग की जीत

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

https://regionalreporter.in/cbse-10th-result-2026-rainbow-public-school-tehri-topper-list/
https://youtu.be/qUTHnPnwFL4?si=SkhH7z0n7M-wPAGs
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *