रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर मेयर आरती भंडारी भाजपा में शामिल

10 पार्षदों ने भी थामा पार्टी का दामन

श्रीनगर गढ़वाल की सियासत में बुधवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है।

श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने अपने पति

और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी के साथ देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

आरती भंडारी के साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

इनमें कांग्रेस से जुड़े दो पार्षद राजकुमार और अनुराग चौहान भी शामिल हैं,

जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मेयर के साथ पार्षदों की भी BJP में एंट्री

आरती भंडारी के भाजपा में शामिल होने के साथ ही श्रीनगर नगर निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी,

अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत, धर्म सिंह रावत और प्रवेश चमोली के नाम शामिल हैं।

इनमें राजकुमार और अनुराग चौहान के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

निर्दलीय चुनाव जीतकर बनी थीं श्रीनगर की पहली महिला मेयर

आरती भंडारी का राजनीतिक सफर भी खास रहा है।

वह इससे पहले जिला पंचायत सदस्य और खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

करीब एक साल पहले हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

आरती भंडारी ने करीब 1,600 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर श्रीनगर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया था।

अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीनगर की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

BJP कार्यालय में दिखी बड़े नेताओं की मौजूदगी

भाजपा में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में श्रीनगर गढ़वाल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

मेयर और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के लिए

श्रीनगर नगर निगम में महत्वपूर्ण राजनीतिक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रीनगर की सियासत में बदलेंगे समीकरण?

आरती भंडारी के साथ बड़ी संख्या में पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर नगर निगम की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है।

खास तौर पर कांग्रेस के दो पार्षदों के भाजपा में जाने से विपक्षी खेमे में भी हलचल बढ़ सकती है।

अब देखना होगा कि मेयर आरती भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीनगर नगर निगम में सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक समीकरण किस तरह बदलते हैं।

एक मेयर, कई पार्षद और कांग्रेस को झटकाश्रीनगर में भाजपा की इस एंट्री ने स्थानीय राजनीति का पूरा सियासी गणित जरूर बदल दिया है।

https://regionalreporter.in/haridwar-dehradun-highway-accident-manimaai-temple-two-dead-five-injured/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=IfKFyR8sGboIqtBC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *