सहमति के बिना नहीं हटेंगे पुराने बिजली मीटर
व्यापार सभा और विद्युत विभाग के बीच बनी सहमति, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा का भरोसा
स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों और बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती चिंताओं के बीच श्रीनगर व्यापार सभा के
पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।
बैठक में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, उपभोक्ताओं की शंकाओं और व्यापारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद महत्वपूर्ण सहमति बनी कि फिलहाल स्मार्ट मीटर के साथ पुराने बिजली मीटर भी यथावत लगे रहेंगे।
इसके अलावा किसी भी उपभोक्ता की स्पष्ट सहमति के बिना पुराने मीटर को नहीं हटाया जाएगा।
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए व्यापार सभा का आश्वासन
व्यापार सभा ने स्पष्ट किया कि वह व्यापारियों और सभी विद्युत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
इसी उद्देश्य से विद्युत विभाग के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, महासचिव छवि अग्रवाल, सह महासचिव अनुज नौटियाल, मंत्री दिलशाद हुसैन,
कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,
नगर निगम श्रीनगर के पार्षद झाबर सिंह रावत, गोपी मैठानी, प्रमोद उनियाल,
आशीष पंवार, हिमांशु भट्ट, विकाश लखेरा, ओम प्रकाश, सोमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
संवाद जारी रखने पर सहमति
व्यापार सभा ने कहा कि स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग के साथ संवाद आगे भी जारी रहेगा,
ताकि उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें और किसी प्रकार की असुविधा न हो।















Leave a Reply