रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शेमफोर्ड स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

शेमफोर्ड स्कूल में इंटर-हाउस शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर और जूनियर दोनों श्रेणियों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रारंभ में 100 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 48 छात्रों का चयन हाउस टीचर्स द्वारा चारों हाउसों का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।

टूर्नामेंट को तीन चरणों में किया गया आयोजित

पहला और दूसरा चरण नॉकआउट फॉर्मेट में हुआ, फाइनल राउंड लीग फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें फाइनल खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकाबले खेले।

हर मुकाबले में छात्रों ने शानदार रणनीति, एकाग्रता और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंत में निम्नलिखित विजेता घोषित किए गए:

सीनियर बालक वर्ग: शौर्य असवाल (कक्षा 12)
सीनियर बालिका वर्ग: अनाहिता (कक्षा 10)
जूनियर बालिका वर्ग: अर्नव रोहिल्ला (कक्षा 8)
जूनियर बालिका वर्ग: सान्वी बुटोला (कक्षा 8)

प्रधानाचार्य शशिकला नेगी कहा कि यह आयोजन न केवल प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि छात्रों के बौद्धिक विकास और निर्णय क्षमता को भी सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में टीचर्स के योगदान की भी सराहना की।

https://regionalreporter.in/india-became-the-worlds-fourth-largest-economy/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=-FxG3Rt1CGD1_8FG
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *