रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

स्वीत-देवलगढ़ रोड पर खाई में लटकी कार, बाल-बाल बचे सवार

देर रात हुआ हादसा, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की

स्वीत गांव से आगे देवलगढ़ जाने वाली सड़क पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में लटक गई।

हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को बाहर निकालने का प्रयास किया।

क्रेन की मदद से कार को निकाला

स्वीत गांव के वरिष्ठ नागरिक विपिन रावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।

उस समय कुछ युवाओं ने क्रेन बुलाकर कार को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया था।

बाद में क्रेन की मदद से कार को सड़क पर लाया गया।

देर रात की गतिविधियों पर निगरानी की मांग

विपिन रावत ने बताया कि क्षेत्र में देर रात युवाओं के आने-जाने और शराब सेवन की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

इससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित निगरानी जरूरी है।

उन्होंने श्रीनगर क्षेत्र के कॉलेज प्रशासन से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय-सारणी

और हॉस्टल टाइमिंग का सख्ती से पालन कराने की मांग की। साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वीत-देवलगढ़ रोड और आसपास के क्षेत्रों में देर रात होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।

इससे सड़क पर होने वाली घटनाओं और संभावित हादसों को रोकने में मदद मिल सकती है।

https://regionalreporter.in/world-tourism-day-audition-garhwal-university/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=E4paUwwVVXhurSuU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *