रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Pride: टिहरी की सौम्या रावत को मिला गोल्ड मेडल

महीपाल नेगी


नई टिहरी में राज्य आंदोलनकारी मंच के महासचिव एडवोकेट किशन सिंह रावत की बेटी सौम्या ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से एमएससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें गोल्फ मेडल से सम्मानित किया।
सौम्या की पढ़ाई नई टिहरी में ही प्राइमरी से हाई स्कूल तक बीवीएस स्कूल और फिर इंटरमीडिएट एनटीआईएस से हुई। उसके बाद बीएससी एग्रीकल्चर भरसार यूनिवर्सिटी के रानीचौरी कैंपस से हुई।

सौम्या ने इसी दौरान लोकसेवा आयोग से भी एक परीक्षा पास कर ली है, जिसमें अभी नियुक्तियां होना बाकी है। सौम्या की मां शिक्षिका हैं।

महीपाल नेगी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *