रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के भांजे ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

18 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत के भांजे बिक्रम राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई, लेकिन पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही। राणा ने यहां तक कहा कि आरोपियों को पुलिस ऑफिस में चाय पिला रही है, जबकि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

बिक्रम राणा ने वीडियो में आत्महत्या की चेतावनी भी दी और कहा कि उत्तराखंड में पुलिस “मरने के बाद ही केस दर्ज करती है।”

क्या है मामला

डाकरा गढ़ी निवासी बिक्रम राणा ने बताया कि आरोपियों से उनकी पुरानी पहचान थी। पुरुकुल क्षेत्र में एक कंपनी की कई एकड़ जमीन थी। आरोपियों ने उन्हें 25 बीघा जमीन दिलाने का भरोसा देकर 1.81 करोड़ रुपये एडवांस लिए। इसके बाद उनसे कहा गया कि बाकी दो कंपनियों को भुगतान करें तो जमीन उनके नाम हो जाएगी। इस भरोसे पर उन्होंने एक कंपनी के खाते में 10.10 करोड़ और दूसरी के खाते में 6.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि दोनों कंपनियां भी आरोपियों की ही थीं और साजिश के तहत उनसे रुपये ऐंठे गए।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

बिक्रम राणा का कहना है कि उन्होंने 29 दिसंबर 2024 को एसएसपी कार्यालय देहरादून में शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस उनसे ही पूछताछ कर रही है जबकि आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। उन्होंने बताया कि यह मामला दीवानी प्रकृति का है और शिकायतकर्ता को न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी। अब एसपी सिटी इस मामले में विस्तृत जांच करेंगे।

https://regionalreporter.in/st-theresas-school-srinagar-overall-champion/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=XC_80tRASQzgnt2D
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: