रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भारत और ईयू के बीच व्यापार इसी साल से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसरुला वॉन डेर लेयेन ने इस वर्ष तक महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए – FTA) को अंतिम रूप देने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की।

विस्तार

दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया।

लेयेन ने घोषणा की कि यूरोपीय संघ (ईयू) अपने करीबी सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी के अनुरूप भारत के साथ सुरक्षा और रक्षा समझौते को मजबूत करने पर विचार कर रहा है। 

वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का सबसे बड़ा व्यापार समझौता करने की समयसीमा दोनों पक्षों द्वारा पहली बार बातचीत शुरू करने के 17 साल बाद आई है। वर्ष 2013 में निलंबित की गई वार्ता समझौते की वार्ता जून 2022 में पुन: शुरू की गई थी।

 मोदी ने कहा,  हमने 2025 से आगे की अवधि के लिए भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी के लिए एक साहसिक और महत्वाकांक्षी रूपरेखा बनाने का निर्णय लिया है।

इसे अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के सामने लाया जाएगा। भारत इस वर्ष के अंत में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

https://regionalreporter.in/instructions-to-the-officers-of-the-electricity-department-to-achieve-the-target/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=VSTb6TGWhyKvHb6D
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *