बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्यागांव
के पास कर्णप्रयाग जा रही एक रोडवेज बस और बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक
चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह 9 बजे हुआ हादसा, बस के बोनट में फंसी बाइक
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे कर्णप्रयाग की ओर जा रही बस (UK11 PA 0316) और सामने से आ
रही बुलेट बाइक (UK12 G 1916) की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के अगले हिस्से
(बोनट) को तोड़ते हुए उसमें फंस गई।
एक की मौके पर मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मृतक और घायल की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की
प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा आमने-सामने की
टक्कर के कारण हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
















Leave a Reply