रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

आज से बस किराए में मिलेगी 10% से 15% तक की छूट

30 सितंबर तक लागू रहेगी विशेष रियायत

उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देते हुए रोडवेज बसों के किराए में विशेष छूट देने का फैसला किया है।

यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान घटी यात्रियों की संख्या को बढ़ाना और अधिक लोगों को रोडवेज बसों से यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।

आने-जाने का टिकट बुक करने पर 10-10% की छूट

परिवहन निगम के अनुसार, यदि कोई यात्री एक साथ आने और जाने (राउंड ट्रिप) का टिकट बुक करता है,

तो उसे दोनों यात्राओं के बेस फेयर पर 10-10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इससे नियमित यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

ग्रुप बुकिंग पर भी मिलेगा अतिरिक्त फायदा

रोडवेज ने समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष रियायत की घोषणा की है। यदि छह लोग एक साथ टिकट बुक करते हैं, तो:

  • चौथे यात्री को 10% छूट
  • पांचवें यात्री को 12% छूट
  • छठे यात्री को 15% छूट मिलेगी।

इस संबंध में परिवहन निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM) और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (ARM) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

मानसून में घटी यात्रियों की संख्या

परिवहन निगम के अनुसार, जून महीने में रोडवेज बसों में प्रतिदिन औसतन करीब 1.5 लाख यात्रियों ने सफर किया था,

जिससे निगम की दैनिक आय लगभग 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

हालांकि, मानसून शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार प्रतिदिन रह गई है।

इसके चलते निगम की औसत दैनिक आय भी घटकर करीब 1.5 करोड़ रुपये पर आ गई है।

पिछले साल भी लागू हुई थी योजना

परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह के अनुसार, किराए में छूट देने की यह व्यवस्था पिछले वर्ष भी लागू की गई थी।

सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इस बार भी इसे मानसून सीजन में लागू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्री रोडवेज सेवाओं का लाभ उठा सकें।

https://regionalreporter.in/haridwar-gangnahar-four-minor-kanwariyas-drown-death-chandigarh/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=S5s2r80Oh7Cz8T78
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *