रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में योग अनुदेशकों का मानदेय होगा दोगुना

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए बड़े निर्देश

आयुष सेवाओं के विस्तार, नई नियुक्तियों और आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को लेकर समीक्षा बैठक में हुए अहम फैसले

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में आयुर्वेद और योग आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा बैठक की।

बैठक में योग अनुदेशकों के मानदेय, आयुष अस्पतालों, नई नियुक्तियों और आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

योग अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव

बैठक में आयुष मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत योग अनुदेशकों का

मानदेय 250 रुपये प्रति घंटा से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति घंटा करने का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए।

यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। लंबे समय से योग अनुदेशक मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

रुड़की में आयुष विभाग को मिलेगा नया भवन

मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुड़की में एलोपैथिक अस्पताल के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद

पुराने भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

इसके अलावा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

दो पर्वतीय जिलों में बनेंगे आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज

बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दो पर्वतीय जिलों का चयन कर वहां नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

इससे पहाड़ी क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

जाखनीधार अस्पताल मामले में जांच के आदेश

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जाखनीधार स्थित 50 बेड के अस्पताल के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं की शिकायतों पर मंत्री ने जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर कार्यदायी संस्था से धनराशि वापस लेने को भी कहा।

पीपलकोटी आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा शिफ्ट

चमोली के पीपलकोटी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए मंत्री ने

संबंधित जिलाधिकारी से समन्वय कर स्टाफ को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र

आयुष विभाग में चयनित पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी और योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

साथ ही एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र वितरित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

खाली पदों पर होगी भर्ती

आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय और आयुष विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द अधियाचन भेजा जाएगा।

इससे स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आयुष सेवाओं को मिलेगा और विस्तार

मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में संचालित आयुष अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को और बेहतर बनाने पर सरकार का विशेष ध्यान है।

जल्द ही केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मुलाकात कर उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त योजनाओं और बजट की मांग भी की जाएगी।

https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=COmfacq5P-9Pw80_
https://regionalreporter.in/kanwar-mela-2026-special-trains-haridwar-railway-update/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *