रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश में महिला के कटे हाथ-पैर बरामद, बाकी हिस्सा मध्य प्रदेश के इंदौर से बरामद

9 जून को इंदौर से महिला के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में रखे ट्राॅली बैग और कमर से नीचे का हिस्सा एक बोरे में बरामद
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

मध्य प्रदेश से ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिससे की सबके होश उड़ गए हैं। बीते सोमवार को मध्य प्रदेश से ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में सफाई के दौरान कर्मचारियों कुछ ऐसा मिलाा, जिससे उनकेे रोंगटे खड़े हो गए।

जीआरपी ऋषिकेश के अनुसार, बीते रविवार देर शाम सात बजे के लगभग उज्जैन एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को स्टेशन के वाॅशिंग यार्ड में शिफ्ट किया गया।

सोमवार दोपहर को वाॅशिंग लाइन नंबर 9 पर ट्रेन की S-1 और S-2 कोच के बीच टाॅयलेट के पास सफाई कर्मचारियों को एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ मिला था। बोरे से बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना फोरन RPF और GRP को दी।

इसके बाद GRP की टीम मौके पर पहुंची। बोरे को खोलने पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक महिला के कटे हुए हाथ और पैर थे। हाथ में चूड़ी मिलने से यह महिला के शव की पुष्टि करता है।

देहरादून से पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने आवश्यक नमूने लिए। हाथ-पैर से नमूने लेकर उसका डीएनए भी सुरक्षित रखा गया। जीआरपी के चौकी प्रभारी आनंद गिरि ने बताया कि ऋषिकेश और आस-पास के स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में कोई सफलता नहीं मिली है।

https://regionalreporter.in/cm-leap-earn-while-you-learn/

GRP थाने केSHO त्रिवेंद्र राणा के अनुसार, 9 जून को इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का दो टुकड़ों में शव मिला था। महिला के सिर से कमर तक का शरीर का हिस्सा ट्रेन में रखे ट्राॅली बैग और कमर से नीचे का हिस्सा एक बोरे में मिला था। महिला के शव से हाथ और पैर गायब थे।

महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई। ऋषिकेश में महिला के जो हाथ और पैर मिले हैं, वो इंदौर में मिले महिला के शव के बाकी हिस्से माने जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=qk_ZpqngCAE
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *