रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जिलाधिकारी चमोली ने किया कोषागार का वार्षिक निरीक्षण

कोषागार के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को जिला कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय के साथ ही लॉकर रूम, रिकार्ड रुम और दस्तावेजों का निरीक्षण कर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान कोषागार के रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कोषागार का निरीक्षण कर लॉकर रूम का निरीक्षण कर दो तालक पंजिका का मिलान करने के साथ ही दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

उन्होंने रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करने के लिए कक्ष निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और भवन में किए जाने वाले सुधारीकरण कार्य की कार्य योजना तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहाँ, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सहायक कोषाधिकारी सुरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *