रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार – घटना का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2016 में विपिन नामक युवक से हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वीडियो ने खोला राज़

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पति विपिन पहले पत्नी निक्की को बेरहमी से पीट रहा है। अगली क्लिप में निक्की आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई देती है और बुरी तरह जलने के बाद बेहोशी की हालत में सीढ़ियों के पास गिर जाती है।

(चेतावनी: दृश्य विचलित कर सकते हैं)

परिजनों के आरोप

मृतका की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी इसी परिवार में हुई थी, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार लगातार 36 लाख रुपये की मांग कर रहा था। कंचन ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो SUV और बाद में बुलेट मोटरसाइकिल भी दी गई थी, लेकिन ससुरालवालों की मांगें खत्म नहीं हुईं।

निक्की के बेटे ने भी बयान दिया कि उसके पिता ने पहले मां को पीटा, फिर उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लाइटर से आग लगा दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की सास, ससुर और देवर समेत चार पर एफआईआर दर्ज की है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन विपिन रुका नहीं, इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो विपिन के पैर में लगी। एनकाउंटर के बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://regionalreporter.in/tirath-singh-rawat-nephew-18-crore-fraud-police-accusation

https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=XC_80tRASQzgnt2D

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: