रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सजय बिष्ट बने आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन श्रीनगर में हुआ सम्पन्न

आर्यन छात्र संगठन का 20वां स्थापना दिवस एवं प्रदेश अधिवेशन शुक्रवार, 14 नवम्बर को हे.नं.ब.ग. विवि के मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर आर्यन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में संजय बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष, शक्ति सिंह बर्तवाल को प्रदेश संयोजक,

विजय खनवाल कुमाऊं मंडल संयोजक, कमल सिंह नेगी गढ़वाल मंडल संयोजक

तथा दीपक भट्ट विशेष कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।

उत्तराखण्ड की राजनीति में भी फैलाएंगे पंख

आर्यन छात्र संगठन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनिल डबराल ने

आर्यन संगठन के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हम अपना लक्ष्य न भूलें।

उन्होंने कहा कि, 2005 से संगठन के संस्थापक राकेश बिष्ट से जुड़ा

और इस संगठन का हो गया। आज आर्यन संगठन बड़ा वृक्ष हो गया है।

अब हम उत्तराखण्ड की राजनीति में भी अपने पंख फैलाएंगे।

इस मौके पर संस्थापक सदस्य राकेश नेगी, हीना फर्स्वाण, आंचल रावत, सुमित नेगी, रोबिन सिंह नेगी, महेंद्र पाल, नीरज पंचोली, सूरज रावत, राजेन्द्र बिष्ट, मयंक कांडपाल, देवकांत देवराड़ी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए आर्यन संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/iisf-2025-curtain-raiser-event-organised-at-garhwal-university/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=ihXkv9jNFQ8K70F8
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *