रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

11 जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

पौड़ी स्थित कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

देहरादून स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी भी मुकाबलों में प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले होंगे।

खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधायक राजकुमार पोरी ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई।

इसके बाद विधायक और मुख्य विकास अधिकारी ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

जीआईसी पौड़ी और हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) अंशुल बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

खेलों से विकसित होता है अनुशासन और आत्मविश्वास

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं।

विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर देती हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबले में उतरने, प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करने और हर मैच से सीखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्य किसान आयोग के सदस्य ओम प्रकाश जुगरान, अपर शिक्षा निदेशक प्रमेंद्र सिंह बिष्ट,

जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, राज्य खेल समन्वयक डॉ. हीरा सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी, शिक्षक और कोच मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/badrinath-congress-nyay-yatra-ganesh-godiyal/
https://youtu.be/Ya781mRMU3Q?si=Uh4d7PsLkNlwaDuz
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *