रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर में इस समय दहशत का माहौल बना हुआ हैं, बुधवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल किए गए. जिसमें की उनके स्कूल को बम से उड़ाने की धमकीं मिली। स्कूलों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस, बम स्क्वाॅड, डाॅग स्क्वाॅड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। लगातार दिल्ली पुलिस और बम स्क्वायड सर्च ऑपरेशन कर रहीं हैं, स्कूल प्रबंधनों द्वारा अभिभावकों को जल्द स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को निजी वाहनों से घर ले जाने को सूचना दी गई हैं। जिसके बाद से अभिभावक भी चिंता में हैं।

स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इसके अलावा छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल की भी धमकी मिली है।

दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। इन स्कलों के अलावा भी दिल्ली एनसीआर में कई स्कूलों को धमकी दी गई है।

पुलिस इस मेल की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कल से इस तरह का मेल कई और भी जगह भेजा गया है, फिलहाल अभी इसकी जांच जारी है।

https://regionalreporter.in/covishield-vaccination-side-effects/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *