रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पीठसैंण में भव्य हुआ क्रान्ति दिवस मेला, उमड़ा जनसैलाब

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को दी गई श्रद्धांजलि

पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड थलीसैंण स्थित पीठसैंण (मासौं) में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित राजकीय क्रान्ति दिवस मेला इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया।

मेले में दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा

और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, लोक संस्कृति तथा उत्सव का माहौल देखने को मिला।

मेले के दौरान बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया,

जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद उन्होंने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान को नमन किया।

मंत्री ने कहा कि क्रान्ति दिवस मेला हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और वीरता का जीवंत प्रतीक है।

ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

योजनाओं के स्टॉल और बहुउद्देशीय शिविर बने आकर्षण

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।

चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण

और अन्य आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला।

सैनिकों और आश्रितों के लिए कई घोषणाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के हित में लगातार कार्य कर रही है। प

रमवीर चक्र, महावीर चक्र सहित अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि सैनिकों के बच्चों को शिक्षा, मेडिकल, पीएचडी

और अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

क्षेत्रीय विकास कार्यों की भी दी जानकारी

मंत्री ने कहा कि बिनसर महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

आने वाले समय में वहां धर्मशाला, शौचालय और प्रांगण सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।

इसके अलावा चौथान क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए तीन पुलों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम मेले का प्रमुख आकर्षण रहा। लोक गायक Darshan Farswan

और उनकी टीम ने लोक संस्कृति, पारंपरिक गीतों और देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं शैलजा सांस्कृतिक समिति ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और भव्य बना दिया।

https://youtu.be/IDcojvWq0S8?si=M1pGJEfFY5zOJ8YV
https://regionalreporter.in/mahila-aarakshan-bill-congress-protest-dehradun-33-percent-news/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *