रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी को लेकर उर्मिला सनावर पर FIR

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर शिकायत, बीएल संतोष और आरती गौड़ का भी जिक्र

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य लोगों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और

मानहानिकारक बयान देने के मामले में देहरादून की कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर 25 अक्टूबर की रात की।

शिकायत में उर्मिला सनावर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दुष्यंत कुमार गौतम,

भाजपा नेता बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ बिना प्रमाण के व्यक्तिगत आरोप लगाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सीबीआई कोर्ट के बाहर का वीडियो चर्चा में

शिकायतकर्ता के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई अदालत के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने संबंधित व्यक्तियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती दिखाई दे रही हैं।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे बयान प्रसारित होने से संबंधित लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

साथ ही, समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

चार धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।

पुलिस अब वीडियो की सामग्री, उसके प्रसार और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर दिए गए बयानों के कारण भी चर्चा में रही हैं।

हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रंगदारी और धमकी के आरोपों से

जुड़े एक अन्य मामले में भी उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।

ताजा प्राथमिकी के बाद उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

https://regionalreporter.in/indraesh-maikhuri-election-commission-sir-controversy/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=WCWrmZBhL5lIwmiA
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *