रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कौल्लू बैण्ड–स्वारी ग्वास मोटर मार्ग फिर विवादों में

अधूरा कार्य छोड़ गायब हुई कार्यदाई संस्था

लोक निर्माण विभाग डिवीजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत आने वाला कौल्लू बैण्ड–स्वारी ग्वास

मोटर मार्ग एक बार फिर विवादों में आ गया है।

सड़क पर गड्ढों के भरान का कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदाई संस्था के गायब हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

60 प्रतिशत काम के बाद बंद हुआ कार्य

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर केवल लगभग 60 प्रतिशत गड्ढों का ही भरान किया गया,

जबकि बाकी हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया।

इससे मार्ग की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।

कई स्थानों पर गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची थी शिकायत

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर मार्च माह में मुख्यमंत्री दरबार तक शिकायत पहुंचाई गई थी।

इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि सड़क का समुचित सुधारीकरण होगा,

लेकिन अधूरा कार्य कर कार्यदाई संस्था के गायब हो जाने से लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों को रोज हो रही परेशानी

प्रधान कविता नेगी ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बरसात से पहले यदि सड़क की हालत नहीं सुधरी तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विभाग पर लापरवाही का आरोप

पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विभाग ने न तो कार्य की नियमित निगरानी की और न ही गुणवत्ता पर ध्यान दिया।

इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ रही है।

आंदोलन की चेतावनी

सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का

पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि अब लोग केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम देखना चाहते हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

दीपक सिंह नेगी, राजेश्वरी देवी, चैत सिंह नेगी और जसोदा देवी सहित कई ग्रामीणों

ने जिला प्रशासन और शासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

उन्होंने दोषी कार्यदाई संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई है।

https://regionalreporter.in/hnbgu-chauras-campus-icard-center-astronomy-education/
https://youtu.be/pNBsFYwr9vs?si=U3_Bb75EwyfhQGMo
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *