रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अलकनंदा नदी में गिरा बोलेरो वाहन

चालक की तलाश जारी

बिजराकोट के पास चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ में रविवार रात एक बोलेरो वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में केवल चालक सवार था। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो गौचर से बिजराकोट की ओर जा रही थी।

घटना के बाद चालक लापता है और उसकी तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गईं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

तेज बहाव और दुर्गम इलाके के कारण राहत और खोज कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने नदी किनारे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

https://regionalreporter.in/cabinet-minister-inspection-alkeshwar-ghat-srinagar-pauri/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=qYjBcfAhOKDOyrh3
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *