श्रीनगर व्यापार सभा के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव को लेकर पूरे दिन व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को
मिला। मतदान प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। चुनाव के
मद्देनजर पूरा श्रीनगर बाजार बंद रहा, जबकि आमजन की सुविधा के लिए मेडिकल स्टोर और कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहीं।
1240 व्यापारियों ने किया मतदान
व्यापार सभा चुनाव में कुल 1452 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 1240 व्यापारियों ने मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित
की। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या-1 पर 696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि शेष
मतदाताओं ने बूथ संख्या-2 पर मतदान किया।
मतदान केंद्रों पर दिखी गहमा-गहमी
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर व्यापारियों की भीड़ देखने को मिली। चुनाव को लेकर पूरे दिन बाजार क्षेत्र में गहमा-गहमी का
माहौल बना रहा। व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा लिया और व्यापार सभा के नए नेतृत्व के चयन में अपनी भूमिका निभाई।
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
मतदान केंद्रों पर चुनाव संचालन समिति और सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
नतीजों पर टिकी निगाहें
मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि श्रीनगर व्यापार सभा की कमान किसके हाथों में जाएगी।















Leave a Reply