रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NEET विरोध पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

CJI सूर्यकांत बोले- हमारा समय बर्बाद मत करो

NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एक वकील ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मामला उठाया

और अदालत से इस पर टिप्पणी करने का आग्रह किया।

हालांकि, पीठ ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वकील ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उठाया मुद्दा

जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की सदस्यता वाली पीठ के सामने वकील ने

कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए

विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

वकील ने अदालत से इस मामले पर हस्तक्षेप करने और कुछ टिप्पणियां करने का अनुरोध किया।

क्या कहा CJI सूर्यकांत ने

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने वकील से कहा,

“हमारा समय बर्बाद मत करो और अपना समय भी बर्बाद मत करो। आपका समय हमारे समय से ज्यादा कीमती है।”

इसके बाद वकील ने कहा कि छात्रों की दो प्रमुख मांगें थीं-NEET परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को समाप्त किया जाए।

हालांकि, पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि वह इस विषय पर सुनवाई नहीं करना चाहती।

वीडियो दिखाने की मांग भी ठुकराई

वकील ने दावा किया कि उनके पास विरोध प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो हैं और उन्होंने अदालत से उन्हें देखने का अनुरोध किया। इस पर CJI ने कहा,

“हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है और हमारे पास उन्हें देखने का समय भी नहीं है।”

इसके बाद पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद अगले मामले की सुनवाई शुरू कर दी।

https://regionalreporter.in/parliament-monsoon-session-day-3-neet-paper-leak-opposition/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=odc_Onu0U2KSohRe
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *