12 टीमों के 120 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम
पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस की
22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इनमें जनपद पुलिस की सात, पीएसी और अन्य वाहिनियों की तीन तथा आईआरबी की दो टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता में 120 से अधिक प्रतिभागी निशानेबाजी का कौशल दिखाएंगे। मुकाबले 24 अक्टूबर तक चलेंगे।

राइफल और पिस्टल से साधेंगे निशाना
प्रतियोगिता में राइफल से 100, 200 और 300 मीटर की दूरी पर निशाने लगाए जाएंगे।
वहीं, पिस्टल स्पर्धाओं में 15, 25, 30 और 50 मीटर की दूरी से लक्ष्य भेदने की चुनौती होगी।
शुभारंभ के दौरान एसएसपी सर्वेश पंवार ने विभिन्न जनपदों और वाहिनियों से आए टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतिभागियों ने सलामी दी और खेल भावना, अनुशासन व समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ ली।
पुलिस बल के लिए निशानेबाजी में दक्षता जरूरी
एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि पुलिस बल के लिए शस्त्र संचालन में दक्षता, अनुशासन
और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना महत्वपूर्ण है।
इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों को अगले तीन दिनों में बेहतर प्रदर्शन करने और निशानेबाजी में अपनी दक्षता दिखाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन 24 अक्टूबर को होगा।















Leave a Reply