रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मेडिकल नर्सिंग काॅलेजों में 240 पदों पर भर्ती शुरू

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

प्रदेश के मेडिकल नर्सिंग काॅलेजों में आउटसोर्स पर 240 मेडिकल कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल और नर्सिंग काॅलेजों की मांग पर निजी एजेंसी ने सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। ये कर्मचारी देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी व चंपावत में नियुक्ति किए जाएंगे।

https://youtu.be/e3cZ8ynvoV0?si=yJKbTn_oq7W71U2t

इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट, मेडिकल रिकाॅर्ड अफसर, नर्सिंग और डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स, पब्लिक हेल्थ नर्स, स्टेटिस्टिशियन, असिस्टेंट और डिप्टी लाइब्रेरियन, वोकेशनल काउंसलर, हेल्थ इंस्पेक्टर, रेडियो, ओटी, डेंटल, सीएसएसडी टेक्निशियन, इलेक्ट्रीशियन, पर्यावरण मित्र व सिक्योरिटी गार्ड के पद शामिल हैं। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सवाना ने बताया कि निजी एजेंसी को जल्द कर्मचारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

आउटसोर्स के आधार पर रखे जाएंगे मेडिकल कर्मचारी
इच्छुक युवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in या ईमेल rojgarprayaguk@gmail.com के माध्यम से इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

https://regionalreporter.in/three-new-criminal-laws-have-come-into-force/
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *