रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पूजा धामी बनी क्रिकेट की पहली महिला अंपायर

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्टेट अंपायर पैनल परीक्षा-2024 उत्तीर्ण कर पूजा धामी ने जनपद का नाम रोशन किया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली पूजा धामी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिया है।

अंडर-23 टीम की उपकप्तान भी रह चुकी पूजा धामी
मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के गलाती धामी गांव की रहने वाली पूजा धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्टेट अंपायर पैनल परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर ली है।

पूजा बचपन से ही क्रिकेट की शौकीन रही हैं। और इससे पूर्व भी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वे 2018 से 2021 तक उत्तराखंड सीनियर महिला टीम की सदस्य रहने के साथ ही उत्तराखंड अंडर-23 टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं।

जनपद की बेटी पूजा धामी ने अंपायरिंग में स्टेट पैनल की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्टेट में नाम दर्ज कर जनपद का गौरव बढ़ाया है और इस उपलब्धि से पूजा के पिता उत्तम सिंह धामी और माता कलावती धामी बेहद खुश हैं। पिथौरागढ़ एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पूजा पूर्व से ही बेहतरीन खिलाड़ी रही है। उनके परीक्षा पास करने पर खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल है।

https://regionalreporter.in/recruitment-started-for-240-posts/
https://youtube.com/shorts/JINHtA1Nvy8?si=K2CkSdBFsjs2hsZq
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *