रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भारत से नेपाल जा रही 40 यात्रियों की बस नदी में जा गिरी

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

शुक्रवार, 23 अगस्त को गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही एक भारतीय बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे जिसमें की अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। राजधानी काठमांडू में अपने गंतव्य से लगभग 110 किमी. दूर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ।

तनहुन के SP बीरेंद्र शाही ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी भी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया। बस का नंबर UP53FT7623 बताया जा रहा है। 

पुलिस ने पुष्टि की है कि बस में सवार लोग भारत के महाराष्ट्र के थे।  महाराष्ट्र के यात्रियों ने उत्तर प्रदेश से बस लेकर नेपाल में प्रवेश किया था। 

ये दुर्घटना राजधानी काठमांडू से 118 किलोमीटर दूर नेपाल के तनाहुन ज़िले में हुई है।  बस सड़क से करीब 300 मीटर नीचे जा गिरी है। 

https://regionalreporter.in/school-bags-weight-has-been-decided-according-to-the-class/
https://youtu.be/_gUGR30Res0?si=KYojJALv99amJOHA
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *