रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विवि के पूर्व मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष पीसी जोशी का निधन

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

दिल्ली विवि में लंबे समय तक कार्यवाहक कुलपति तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी का निधन शुक्रवार, 20 जून को हो गया है। दिल्ली विवि के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के साथ ही गढ़वाल विवि के शिक्षकों ने भी प्रो. पीसी जोशी को मौन व्रत रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि प्रो. जोशी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की पीड़ा समझने वाले कुलपति थे। अपने अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने ऐसे कार्य किए जिसके लिए दिल्ली विवि का शिक्षक समुदाय उन्हें कभी भूल नहीं सकता।

गढ़वाल विवि में जताया शोक

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पीसी जोशी के आकस्मिक निधन पर मानव विज्ञान विभाग में श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन सोशल साइंसेज प्रो. एच.बी.एस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में प्रो. पीसी जोशी के मानव विज्ञान में दिए गए योगदान की चर्चा एवं याद किया गया।दिल्ली विश्वविद्यालय में उनके कुलपति पद पर रहते हुए कार्यों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर प्रो. विद्या सिंह चौहान, डॉ. अरविंद दरमोड़ा, डॉ. मोहन पंवार, डॉ. अजय पाल नेगी, प्रो. डी.आर.पुरोहित, डॉ. हरिश वशिष्ठ, कुलदीप उनियाल, प्रो. किरण डंगवाल, डॉ. सुरेश भट्ट, डॉ.भरत पटवाल, डॉ. सुमन गोसाई, डॉ. रेवती गैरोला, डॉ.जय प्रकाश पंवार आदि ने प्रो. पीसी जोशी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

https://regionalreporter.in/the-countrys-highest-eco-tourism-toll-barrier-started-in-badrinath/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=0Vx6Gd-2pacE2ZXS
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *