रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन

विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत का संकल्प प्रस्ताव मंजूर

भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को हल्द्वानी में शुरू हुई।

बैठक के पहले सत्र में ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ संकल्प प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हल्द्वानी पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

मंच पर मौजूद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता

कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और डॉ. कल्पना सैनी भी मौजूद रहीं।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत और तरुण बंसल के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी मंच पर उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के 25 साल की उपलब्धियों पर चर्चा

रामपुर रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान के हरि प्रसाद टम्टा सभागार में कार्यसमिति के पहले राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

प्रस्ताव में विकसित होते भारत की दिशा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस प्रस्ताव को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रस्तुत किया।

प्रस्ताव का अनुमोदन सांसद अजय भट्ट, मंत्री रेखा आर्य, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया।

‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ पर मंथन

कार्यसमिति में दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव के तहत ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प पर चर्चा की गई।

इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तुत किया।

प्रस्ताव पर डॉ. कल्पना सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने समर्थन और अनुमोदन किया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

मिशन-2027 को लेकर भी अहम बैठक

भाजपा की यह प्रदेश कार्यसमिति आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा होनी है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेशभर से करीब 597 पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली बैठक को भाजपा के मिशन-2027 के लिए अहम माना जा रहा है।

पार्टी संगठन और सरकार के कामकाज के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर भी मंथन कर रही है।

https://regionalreporter.in/swachh-vayu-survekshan-2026-dehradun-12th-rank/
https://youtu.be/AVYzvlgVjws?si=cglPftBxmWLsAqZJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *