रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

कानाकोट-सिरतोली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में दो लोगों की गई जान

जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही थी।

सिरतोली के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार वाहन स्वामी और चालक कमल सिंह बोहरा (58) तथा बबलू चौधरी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

हादसे के दौरान वहां से गुजर रही अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपजिला

अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों शवों का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक पावर हाउस में थे एसएसओ, दूसरा करते थे कारपेंटर का काम

मृतकों की पहचान कानाकोट निवासी कमल सिंह बोहरा, पुत्र रघुवर सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी बबलू चौधरी, पुत्र गंगा चौधरी के रूप में हुई है।

कमल सिंह बोहरा खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में एसएसओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं बबलू चौधरी कारपेंटर का काम करते थे।

एंबुलेंस को रास्ता देते समय हादसे की बात

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लोहाघाट में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया

कि दुर्घटनास्थल पर सड़क काफी संकरी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को रास्ता देते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

https://regionalreporter.in/kashipur-18-year-old-girl-death-murder-suspicion/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=lAAIYaKKK1lLLERX
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *