रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बदरीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे

सीएम पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद, चमोली पुलिस अलर्ट

भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट कल 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।

कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहेंगे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, 22 अप्रैल को वे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ पहुंचेंगे

और बीआरओ विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

23 अप्रैल सुबह 6:15 बजे वे बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर दर्शन-पूजन में शामिल होंगे।

चमोली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाने के लिए चमोली police ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

यात्रा मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव, संभावित जाम और कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने 24 मोबाइल बाइक टीमों को तैनात किया है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने

पुलिस मैदान गोपेश्वर से इन मोबाइल बाइक टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर मोड़ पर मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

ये मोबाइल बाइक टीमें विशेष रूप से संकरे, संवेदनशील, लैंडस्लाइड जोन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी।

इनका उद्देश्य यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखना, अपराध नियंत्रण करना

और श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है।

पुलिस के अनुसार, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,

ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।

श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

धाम को भव्य रूप से सजाया गया है और प्रशासन ने यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए

सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चारधाम यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं,

ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

https://regionalreporter.in/kedarnath-dham-kapat-open-2026-char-dham-yatra/
https://youtu.be/IDcojvWq0S8?si=aCJx5yNwvqZDE1YB

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *